BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
20-Feb-2025 03:42 PM
By First Bihar
success story : बिहार कैडर की एक महिला आईएएस काफी चर्चा में हैं। इस महिला आईएएस ने वर्ष 2022 में यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam 2022) पास की थी। इन दिनों इनके नाम की काफी चर्चा हो रही है। तो आइए जानते हैं कौन हैं यह महिला आईएएस?
दरअसल, एक महिला अधिकारी ने राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर एसडीएम (SDM) की नौकरी हासिल कर ली। इसके बाद वह रुकी नहीं बल्कि उसने देश की सबसे कठिन परीक्षा पास की है। इस महिला अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा पास की। रोजाना कई घंटे पढ़ाई करके उन्होंने अपना आईएएस बनने का सपना पूरा किया। इसके बाद अब जब उन्हें बिहार कैडर का आईएएस बनाया गया, तो उन्होंने अपना कैडर बदलवाकर उत्तर प्रदेश कर लिया। आइए जानते हैं कौन हैं ये आईएएस?
आज हम जिस महिला अधिकारी के बारे में बताने वाले हैं उनका नाम है प्रतीक्षा सिंह। प्रतीक्षा 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में बिहार के बक्सर में तैनात हैं। वह यहां एसडीएम के पद पर हैं। उनकी नियुक्ति हाल ही में 15 अप्रैल 2024 को हुई है, लेकिन इसी बीच प्रतीक्षा ने अपना तबादला बिहार कैडर से उत्तर प्रदेश कैडर में करा लिया है, जिसके बाद वह काफी चर्चा में हैं।
इसके बाद आईएएस प्रतीक्षा सिंह ने यूपी कैडर में स्थानांतरण की मांग की थी, जो मंजूर हो गई। अब वह यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी बन गई हैं। बताया जा रहा है कि उनके पति भी यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, इसीलिए उन्होंने अपना ट्रांसफर यूपी कैडर में कराया।
आपको बता दें कि प्रतीक्षा सिंह मूल रूप से प्रयागराज से हैं, लेकिन उनका पूरा परिवार गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहता है। उनके पिता प्रेम बहादुर सिंह टीचर हैं और मां नीलम सिंह गृहिणी हैं। जबकि प्रतीक्षा के भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जब मई 2023 में यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE Result 2022) के नतीजे घोषित हुए, तब प्रतीक्षा सिंह शामली जिले में एसडीएम के पद पर तैनात थीं।
उस समय एक इंटरव्यू में प्रतीक्षा सिंह ने बताया था कि शुरू से ही उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था। उन्होंने वर्ष 2019 में एमए किया, उसके बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं। 2020 में वह प्री और मेंस परीक्षा तो पास कर गईं, लेकिन इंटरव्यू नहीं क्लियर हो पाया।अगले साल 2021 में प्रतीक्षा सिंह यूपीएससी प्रीलिम्स भी नहीं पास कर पाईं, लेकिन उन्होंने 2020 में यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा सातवीं रैंक के साथ पास की, जिसके बाद वह यूपी सरकार में डिप्टी कलेक्टर बन गईं।
इधर, दो बार असफलता के बाद यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा में उनके चयन ने प्रतीक्षा सिंह का हौसला बढ़ा दिया। इसके बाद भी उन्होंने यूपीएससी की तैयारी नहीं छोड़ी और वर्ष 2022 की यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बन गईं। एसडीएम की नौकरी करते हुए उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल की।