रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
19-May-2021 06:49 AM
DESK : कोरोना के कहर के बीच बुधवार की सुबह-सुबह नेपाल से लेकर बिहार के लोगों को एक और झटका लगा. नेपाल में बुधवार की अहले सुबह भूकंप के तेज झटके आय़े. इसका असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किया गया.
न्यूज एजेंसी एएनआइ ने बताया है कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल के पोखरा से 35 किलोमीटर पूरब में था. इस भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के सिमपनी मे धरती के 10 किलोमीटर नीचे था. अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक इस भूकंप का असर नेपाल के साथ साथ भारत औऱ चीन के कुछ इलाकों में पड़ा है. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि भूकंप से कितना नुकसान हुआ है.
नेपाल से मिल रही खबर मुताबिक भूकंप के बाद सरकार हरकत में आयी है. राहत औऱ बचाव एजेंसियों को उन इलाकों में रवाना कर दिया गया है जहां भूकंप का सबसे ज्यादा असर पडा है.