Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
16-Feb-2025 01:08 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Stampede at New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अचानक ही प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए भारी भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ मच गई। भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने से 15 लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि स्टेशन पर प्रयागराज में महाकुंभ जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ उमड़ी थी, तभी भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। चश्मदीदों ने भगदड़ की भयावह कहानी बताई है। एक चश्मदीद ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर गंदी स्थिति थी, लोग ट्रेन के आगे गिरे, कट गए, दब गए...प्रशासन आया और सबको भरकर ले गया।
वहीं प्रयागराज जाने वाले एक दूसरे यात्री ने बताया कि, वे अपने परिवार के साथ प्रयागराज जा रहे थे, उनका 12583 ट्रेन में टिकट था और B2 में रिजर्वेशन था। 10.40 की गाड़ी थी और वो लोग 8.30 बजे स्टेशन आ गए थे..लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा थी..गंदी स्थिति थी..जिसके बाद अचानक भगदड़ हुई और लोग ट्रेन के आगे गिरे। उन्होंने बताया कि कितने लोग गिरे पता नहीं..लोग ट्रेन के आगे गिर गए, कट गए, दब गए, मर गए। प्रशासन आया एक बार में ही सबको भरकर ले जाया गया। चश्मदीद ने आगे बताया कि 14 और 15 नंबर प्लेटफॉर्म पर बहुत गंदी स्थिति थी।
एक अन्य महिला यात्री ने बताया कि हम एक घंटे तक भीड़ में दबे रहे, बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं दूसरी एक महिला यात्री ने कहा कि यहां पैर रखने की जगह भी नहीं थी। जिनका टिकट नहीं था वो आराम से जाकर ट्रेन में बैठे थे, औऱ जिनका टिकट था वो बाहर खड़े थे। एक दूसरे चश्मदीद ने बताया कि मैं अंदर ही था जब भगदड़ मची, लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए..धक्कामुक्की हो गई..मैं तो सीढ़ियों से दूर हट गया, लोगों ने धक्का मारना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना की सूचना रात 9:55 बजे मिली। भगदड़ के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।