ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Home / india / दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में...

दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

22-Aug-2023 09:57 AM

By First Bihar

DELHI: 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22 से 24 अगस्त तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 15वे ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी हिस्सा लेने वाले हैं।


बता दें कि ब्रिक्स समूह में भारत के अलावा चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील शामिल हैं। ब्रिक्स का पहला उद्देश्य राजनीतिक और सुरक्षा है जबकि दूसरा आर्थिक और वित्तीय है। जिसके तहत ब्रिक्स में शामिल देशों में वैश्विक, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक राजनीतिक क्षेत्रों में संवाद बढ़ाना और व्यापार, कृषि और बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों में एक दूसरे के बीच सहयोग बढ़ाना है।


बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण लगातार तीन वर्षों तक वर्चुअल बैठकों के बाद यह पहला व्यक्तिगत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा । 22 से 24 अगस्त कर पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में रहेंगे। इसके बाद 25 अगस्त को वे ग्रीस के दौरे पर रहेंगे। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियोकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर पीएम मोदी वहां जाएंगे।