Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
29-Nov-2019 01:13 PM
SONBHADRA: यूपी के सोनभद्र के एक स्कूल में मिड डे मील में मिलावट की हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सोनभद्र के चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत के सलईबनवा प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील में बड़ी लापरवाही बरती गई है. यहां एक लीटर दूध को एक बाल्टी पानी में डालकर 80 बच्चों को पिलाया गया है.
मिड डे मील बनाने वाले रसोइए ने 1 बाल्टी पानी में 1 लीटर दूध डाल दिया, फिर उसे मिक्स करके बच्चों को दे दिया. इस लापरवाही के बाद शिक्षा मित्र को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद से यूपी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है.
दरअसल बुधवार को मिड डे मील में बच्चों को खिचड़ी और दूध देनी थी. 1 लीटर दूध को रसोइए ने एक बाल्टी पानी में मिलाया और उसे 80 बच्चों को पीने के लिए दिया. लापरवाही की खबर सामने आने के बाद अधिकारियों ने मिड डे मील के शिक्षामित्र को सस्पेंड कर दिया है. कुछ महीने पहले मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय में भी मिड डे मील में बच्चों को नमक और रोटी दिये जाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद यूपी सरकार की भारी फजीहत हुई थी.