ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Home / india / बड़ी खबर: सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; कई...

बड़ी खबर: सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; कई लोग घायल

17-Dec-2023 12:25 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र के नागपुर से आ रही है, जहां सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है। इस घटना में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। कंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। 


दरअसल, यह घटना नागपुर के बाजार गांव में स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुई है। बताया जा रहा है कि रक्षा विभाग के लिए एक्सप्लोसिव पदार्थ और अन्य रक्षा उपकरण तैयार करने वाली कंपनी के अंदर सुबह कोल ब्लास्टिंग के लिए बारूद की पैकिंग हो रही थी, तभी किसी पैकेट में ब्लास्ट हो गया। एक पैकेट में ब्लास्ट के बाद वहां रखे कई पैकेट इसकी चपेट में आ गए और जोरदार धमाका हुआ।


धमाका इतना तेज था कि कंपनी की इमारत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। इमारत के मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस के साथ रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अबतक 9 लोगों की इस हादसे में मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ने की संभावना है।