ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि

Home / india / डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू

डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू

पुलिस ने डांस अकादमी की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर 25 महिलाओं को बचाया। 5 आरोपी गिरफ्तार, मानव तस्करी के गंभीर आरोप।

25-Mar-2026 03:46 PM

By First Bihar

DESK: डांस अकादमी की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति का पुलिस ने खुलासा किया है। स्वरांजली कला केंद्र में छापेमारी कर पुलिस ने 25 महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया है। वही 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। 


महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में डांस मोडनिंब गांव स्थित स्वरांजली कला केंद्र में छापेमारी की गयी। हार्मनी फाउंडेशन और एक्सोडस रोड इंडिया फाउंडेशन की मदद से पुलिस ने कार्रवाई की। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि इस रैकेट के जरिए विभिन्न जिलों और राज्यों से महिलाओं की तस्करी कर उन्हें यहां लाया जाता था। बचाई गई महिलाओं में एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। 


जांच में यह भी खुलासा हुआ कि स्वरांजली कला केंद्र और पास के स्वागत लॉज से जुड़े लोग इस अवैध गतिविधि में शामिल थे। महिलाओं को डांस सिखाने का झांसा देकर यहां बुलाते थे और बाद में उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देते थे। छापेमारी से पहले पुलिस ने एक नकली ग्राहक बनकर पुख्ता सबूत जुटाए। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। रेस्क्यू की गई महिलाओं को तुरंत पुनर्वास गृह भेज दिया गया है, जहां उनकी सुरक्षा, देखभाल और काउंसलिंग की व्यवस्था की गई।


हार्मनी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अब्राहम मथाई के अनुसार, यह कला केंद्र केवल दिखावे के लिए चलाया जा रहा था। संगठन लंबे समय से इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। पुलिस के साथ मिलकर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया गया। देह व्यापार के दलदल से निकाली गयी अधिकांश महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर थीं, जिन्हें झूठे वादों के जरिए फंसाया गया था। पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई ने न केवल महिलाओं को मुक्त कराया, बल्कि पूरे नेटवर्क का भी खुलासा किया।


पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यह घटना समाज में महिलाओं के शोषण और मानव तस्करी की गंभीर समस्या को उजागर करती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।