ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / मजदूरों को पंजाब लेकर जा रही बस पलटी, बिहार के 13 मजदूर गंभीर...

मजदूरों को पंजाब लेकर जा रही बस पलटी, बिहार के 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल

24-Dec-2020 04:02 PM

DESK: बिहार के मजदूरों का पलायन जारी है. मजदूर बस से काम करने के लिए पंजाब जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही बस पलट गई.  इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए. यह घटना सीतापुर के कमलापुर की है.

बस में 30 मजदूर थे सवार

घटना के बारे में बताया जा रहा है बस से 30 मजदूर पंजाब जा रहे थे. सभी वहां पर मजदूरी करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के बाद सभी घर आ गए थे. फिर से सभी जा रहे थे लेकिन हादसे में 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सभी पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी गांव के रहने वाले है.  

ड्राइवर के झपकी आने से हादसा

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस जा रही थी, लेकिन ड्राइवर के झपकी आने के कारण बस पलट गई और यह हादसा हो गया. हादसे के दौरान कई यात्री नींद में थे. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. बता दें कि इससे पहले भी कई बस मजदूरों को ले जाने के दौरान हादसे का शिकार हो चुकी है. ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर मजदूरों को कई राज्यों  के किसान बस से ही बुला लेते हैं.