साले की शादी में फौजी जीजा ने बीवी के साथ की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया केस जमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधी राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर सम्राट चौधरी ने दिये कड़े निर्देश, अधिकारियों से क्या कहा जानिये? नीतीश सरकार ने जारी की IAS अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट, कई वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ तबादला BIG BREAKING: बिहार में नई सरकार के बाद बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए DM की पोस्टिंग मुख्यमंत्री से मिले ओवैसी के विधायक, कहा..नीतीश कुमार मेरे राजनीतिक गुरु गोपालगंज: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, मुखिया पुत्र पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की सघन जांच दो दिन में 5 करोड़ पहुंचाओ वर्ना दीपक महतो की तरह मारे जाओगे: पटना के बड़े बिल्डर से मांगी गयी रंगदारी, कुख्यात लाली सिंह पर आरोप Bihar News: सृजन घोटाले में खजाना लूटने वाले को मिली सजा...4.50 करोड़ की अवैध निकासी मामले में भ्रष्ट 'अफसर' पर नीतीश सरकार का ‘बड़ा वार’ जमुई SP के हाथ जोड़ने और फूल देने का भी नहीं हुआ असर, सघन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों से वसूला गया 3.08 लाख जुर्माना
21-Jul-2025 05:42 PM
By First Bihar
UP: किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। यह प्यार कब किसे और कहां हो जाए यह कहना मुश्किल है। जिसे प्यार हो जाता है कि उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई देता है,बल्कि वो तो अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है कि किसी तरह प्यार को हासिल किया जाए। ऐसा ही प्यार 40 साल की महिला को 15 साल छोटे भांजे के साथ हो गया। भांजा भी 4 बच्चों की मां को बेइंतहा प्यार करने लगा। महिला युवक की मामी लगती है। वह अपने चारों बच्चों और पति को छोड़कर भगना के साथ रहने की जिद्द पर अड़ गई। कोर्ट मैरिज के बाद हुए पंचायत ने दोनों को साथ रहने का फैसला सुनाया।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक ऐसा अजीब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में लोगों को चौंका कर रख दिया है। यहां एक 40 वर्षीय महिला ने शादी के 25 साल बाद अपने ही भांजे से प्रेम विवाह कर लिया। महिला चार बच्चों की मां है और उसका प्रेमी उससे उम्र में करीब 15 साल छोटा है। दोनों ने चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज की और अब पंचायत की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया है।
प्यार के चक्कर में 25 साल पूराना रिश्ता तोड़ा
मामला यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी। समय के साथ महिला का परिवार बड़ा होता गया। आज उसकी दो बेटियां (20 और 18 वर्ष) और दो बेटे (17 और 10 वर्ष) हैं। महिला का पति परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता था।
करीब तीन साल पहले महिला का अपने ही रिश्तेदार एक 25 वर्षीय युवक जो कि रिश्ते में उसका भांजा लगता है। भांजे के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। महिला के घर में आना-जाना बढ़ा और बातचीत गहरी होती गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम इतना प्रगाढ़ हो गया कि उन्होंने जीवनभर साथ रहने की कसमें खा लीं।
चोरी-छिपे की कोर्ट मैरिज,फिर प्रेमी के घर में रहने लगी महिला दोनों ने साल 2024 में चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज कर ली और महिला अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई। जब महिला के पति को इस संबंध की जानकारी मिली, तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद महिला कुछ समय के लिए अपने पति के घर लौट आई, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं रही। प्रेमी ने भी थाने में अर्जी देकर उसे अपने साथ रखने की मांग की।
गांव में बैठी पंचायत, पति ने प्रेमी संग भेजा
स्थिति तब और जटिल हो गई जब महिला तीन दिन पहले दोबारा प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस पर पति ने फिर थाने में रिपोर्ट दी। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। महिला ने यहां आकर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कोर्ट मैरिज के दस्तावेज दिखाए और साफ कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। काफी बातचीत और सामाजिक दबाव के बाद महिला के पति ने पंचायत के सामने सुलह-समझौते के तहत अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया। पंचायत का यह फैसला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। भवानीगंज के थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि महिला थाने आई थी और उसने कोर्ट मैरिज के कागज़ात दिखाए। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद वह चली गई।