Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
31-Dec-2023 07:30 PM
By First Bihar
DESK: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना है। मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इससे पहले पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचे थे और देशवासियों से 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम के नाप दीप जलाने और दीपावली मनाने की अपील की थी। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी ID बनाकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने राम भक्तों को आगाह किया है।
विश्व हिंदू परिषद ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से दान के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहने को कहा है। VHP ने ट्विटर पर एक संदेश साझा करते हुए लोगों को सचेत किया है कि साइबर अपराधी राम मंदिर के नाम पर लोगों से दान मांगने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जीवाड़ा कर पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस से साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
उन्होंने जानकारी दी है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने पैसे इकट्ठा करने के लिए किसी भी संस्था को अधिकृत नहीं किया है। उन्होंने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री, सीपी दिल्ली, डीजीपी यूपी, यूपी पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया, जब लोगों को सोशल मीडिया पर दान मांगने वाले संदेश और फोन कॉल आने शुरू हुए। इसकी जानकारी मिलने के बाद वीएचपी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

