बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम
06-Apr-2026 02:33 PM
By First Bihar
MUMBAI: मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने एक बेहद शानदार और लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित इस आलीशान घर की कीमत 29 करोड़ 70 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि श्रेया ने यह घर अपने माता-पिता शर्मिष्ठा घोषाल और विश्वजीत घोषाल के साथ मिलकर खरीदा है।
यह लग्जरी फ्लैट वर्ली स्थित गोदरेज ट्रायलॉजी प्रोजेक्ट में है। इसका कारपेट एरिया करीब 2,430 स्कॉयर फुट है, जबकि कुल एरिया 2,750 स्कॉयर फुट है। इस लग्जरी अपार्टमेंट के रजिस्ट्री में 1 करोड़ 78 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार का रजिस्ट्रेशन शुल्क देनी पड़ी है। अपार्टमेंट की कीमत 29 करोड़ 70 लाख रुपये है। जिस फ्लैट को खरीदा गया है, उसमें उक्त फ्लैट नंबर का 3 कार पार्किंग स्पेस हैं।
पिछले कुछ समय में मुंबई का वर्ली इलाका सेलेब्रिटीज और बिजनेस टायकून्स के लिए एक प्रमुख पसंद बनकर उभरा है। साउथ मुंबई, लोअर परेल और बांद्रा के बाद अब वर्ली तेजी से एक प्रीमियम रेजिडेंशियल हब के रूप में विकसित हो रहा है। Bandra-Worli Sea Link, एनी बेसेंट रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे जैसी बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण यहां की प्रॉपर्टी वैल्यू में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां से नरीमन पॉइंट और BKC जैसे प्रमुख बिजनेस हब तक पहुंचना भी बेहद आसान है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ली के टॉप अपार्टमेंट्स की कीमतें अब ₹1 लाख प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुकी हैं, जो न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन जैसी अंतरराष्ट्रीय लोकेशन्स को टक्कर देती हैं। पिछले 3 वर्षों में यहां ₹100 करोड़ से अधिक की 20 से ज्यादा बड़ी रेजिडेंशियल डील्स हो चुकी हैं।
साल 2025 में वर्ली में दो डुप्लेक्स अपार्टमेंट्स ₹700 करोड़ से अधिक में बिके थे, जिससे इस इलाके की प्रीमियम पहचान और मजबूत हुई है। समुद्र के खूबसूरत नज़ारे, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, लग्जरी हाई-राइज अपार्टमेंट्स और प्रीमियम ऑफिस स्पेस इसे खास बनाते हैं। साथ ही, यहां बेहतरीन स्कूल, अस्पताल, फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट्स और बड़े रिटेल सेंटर भी पास में स्थित है।
बता दें कि सारे गामा रियलिटी शो जीतने के बाद श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरूआत की थी। शाहरुख खान की सुपर हिट फिल्म देवदास में बैरी पिया गाने से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। आज देश की सबसे लोकप्रिय और सफल सिंगर में श्रेया घोषाल का नाम लिया जाता है। उनकी इस कामयाबी से उनके फैंस भी काफी खुश हैं और नये घर में प्रवेश के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।