मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
21-Apr-2020 09:54 AM
DESK: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच डॉक्टर, पुलिसकर्मियों पर लगातार हमले किए जा रहे है। चाहे बिहार हो यूपी या फिर एमपी। हर जगह से इन कोरोना वारियर्स पर हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब अवैध शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस को बंधक बना लिया गया।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ से एक मामला सामने आया है जहां लोगों ने पुलिसकर्मियों को करीब दो घंटे के लिए बंधक बनाकर रखा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के बारे में जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह वहां पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए जब लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया तो हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया। फिलहाल, इस मामले में जांच की जा रही हैं।
देश में लॉकडाउन लागू है और लोग नियमों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं। जब पुलिस लोगों से नियमों का पालन करने के लिए कहती है तो लोग उनपर हमला कर देते हैं। ऐसी ही घटनाएं उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में भी देखने को मिली हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस और डॉक्टरों की टीम जब कोरोना वायरस संदिग्ध को लेने के लिए पहुंची तो लोगों ने उनपर हमला कर दिया। लोगों ने उनपर ईंट और पत्थर बरसाना शुरु कर दिया। इस हमले में पुलिस वालों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हमले का शिकार हो गई।