ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / india / शिवसेना का BJP पर अटैक, कहा- नये समीकरण से कई लोगों के पेट...

शिवसेना का BJP पर अटैक, कहा- नये समीकरण से कई लोगों के पेट में हो रहा दर्द

16-Nov-2019 11:36 AM

MUMBAI: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी उठापटक के बीच हर रोज सियासी बयानबाजी भी सामने आ रही है. पिछले 3 हफ्तों से जारी तनातनी के बीच सरकार गठन अब अपने अंतिम दौर में पहुंचती दिख रही है. कल तक बीजेपी का साथी रहा शिवसेना अब उसकी कट्टर दुश्मन बन गयी है. 


एक ओर जहां शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने पर काम कर रही है, वहीं सरकार बनाने ने मना कर चुकी बीजेपी अब खुद के भी रेस में होने की बात कह रही है. वहीं शिवसेना लगातार बीजेपी पर हमलावर है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में बीजेपी पर जोरदार अटैक किया है. 


शिवसेना ने सामना में लिखा है कि, ‘राज्य में नए समीकरण बनता देखकर कई लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है. कौन कैसे सरकार बनाता है देखता हूं, अपरोक्ष रूप से इस प्रकार की भाषा और कृत्य किए जा रहे हैं. ऐसे श्राप भी दिए जा रहे हैं कि अगर सरकार बन भी गई तो कैसे और कितने दिन टिकेगी देखते है. ऐसा ‘भविष्य’ भी बताया जा रहा है कि 6 महीने से ज्यादा सरकार नहीं टिकेगी. ये नया धंधा लाभदायक भले हो लेकिन ये अंधश्रद्धा कानून का उल्लंघन है. अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए ये हरकत महाराष्ट्र के सामने आ रही है.’