BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
05-Apr-2021 12:55 PM
DESK : जंगल में शिकार करने गए चार युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, वहीं 5वां युवक अभी तक लापता है. उसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है. मामला उत्तराखंड के टिहरी के जंगल का है, जहां 4 युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि भिलंगना ब्लॉक के थाती-कठुड़ पट्टी क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी पांच दोस्त शिकार करने चोलाह तोक के जंगल गए थे. शिकार के दौरान निशाना चूकने से एक दोस्त 19 साल के संतोष पंवार को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
संतोष की मौत के बाद 3 ने कथित तौर पर जहर खा लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बारे में गांव के प्रधान ने बताया कि जब देर रात तक पांचों का कुछ पता नहीं चला तो घर वालों ने जंगल में उनकी तलाश की, जहां चार दोस्तों की डेड बॉडी मिली.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पंवार (23), पंकज सिंह (24) और सोबन सिंह पंवार (23) के रुप में की गई है.