अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Sep-2023 05:57 PM
By First Bihar
DESK: हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है। यहां एक सफाईकर्मी को शराब की ऐसी लत लगी कि उसने शराब के लिए जरूरी फाइलों को रद्दी में बेच डाला। समाज कल्याण विभाग के सफाईकर्मी की इस करतूत के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है।
दरअसल, कानपुर के विकास भवन में समाज कल्याण विभाग में तैनात सफाईकर्मी मोहन को शराब की बुरी लत लग गई थी। शराब के लिए पैसे जुटाने के चक्कर में मोहन ने एक दिन विभाग में पड़ी जरूरी फाइलों को कबाड़ी वाले से बेच दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब विभाग के एक कर्मचारी ने मोहन नाम के सफाईकर्मी को फाइलों को बोरे में भरते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में जो जानकारी सामने आई उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
आरोपी सफाईकर्मी मोहन ने बताया कि वह सरकारी फाइलों को शराब पीने के लिए कबाड़ में बेच देता था। बाद में विभाग के कर्मी उस कबाड़ी वाले की दुकान पर पहुंचे, जिसके बाद मोहन ने फाइलों को बेच दिया था। कबाड़ी की दुकान से कई फाइलें और उनके बंडल मिले। इस दौरान आरोपी सफाईकर्मी अधिकारियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने आरोपी सफाई कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए उसे काम से हटा दिया है।