अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-Jan-2021 03:57 PM
DESK : गाजियाबाद में श्मशान की छत गिरने से अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है.गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है. वहीं इस हादसे में 50 लोगों को घायल होने की खबर है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
अभी भी प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है. घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. सीएम कार्यालय के तरफ से कहा गया है कि घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मुरादनगर में रहने वाले फल विक्रेता राजाराम की रविवार की सुबह मौत हो गई थी. जिसके बाद उसके परिजन करीब 100 लोगों के साथ अंतिम संस्कार के लिए मुरादनगर के श्मशान घाट ले गए. अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने लगी तो बारिश से बचने के लिए अंतिम संस्कार में आए लोग लेंटर के नीचे खड़े हो गए. उसी दौरान ये लेंटर भरभरा कर गिर गया. जिसमें कई लोग दब गए. हादसा के बाद से घर में कोहराम मच गया है.