ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / होने वाला दामाद बना पति: बेटी के लिए रिश्ता देखने गई मां ने...

होने वाला दामाद बना पति: बेटी के लिए रिश्ता देखने गई मां ने खुद कर ली शादी

4 बच्चों की विधवा मां अपनी बड़ी बेटी के लिए रिश्ता देखने गई थी, लेकिन होने वाले दामाद से बातचीत करते-करते खुद ही उससे शादी कर ली। जिस युवक को दामाद बनाना था, वो अब उसका पति बन गया। अब यह अनोखी शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

02-Jun-2025 08:19 PM

By First Bihar

DESK: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिस किसी को प्यार हो जाता है कि उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई देता है। वो तो बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है कि किसी भी तरह उसे उसका प्यार हासिल हो जाए। इसी तरह का प्यार 4 बच्चों की विधवा महिला को हो गया। वह बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गई और खुद होने वाले दामाद को दिल दे बैठी। 


हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है जिसने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है। दरअसल मामला कलान तहसील के परौर थाना क्षेत्र स्थित देवकली गांव का है जहां की रहने वाली महिला के पति का देहांत 3 साल पहले हो चुका था। पति की मौत के बाद वह अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। विधवा महिला अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए परेशान रहती थी। 


एक दिन वो बेटी के लिए लड़का देखने गयी। लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ उसे जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। बेटी के लिए रिश्ता तय करने गई मां को होने वाला दामाद इतना पसंद आ गया कि वो उसे अपना दिल दे बैठी। फिर क्या था लड़के का भी दिल लड़की की जगह उसकी मां पर आ गया। घर पर बेटी इंतजार में बैठी थी कि मां लड़का देखने गई है, क्या कुछ हुआ यह बताएगी लेकिन घर पर आने के बाद मां ने कुछ नहीं बताया। 


उसके बाद से होने वाले दामाद से वो घंटों फोन पर बात करने लगी। इसी बीच दोनों के बीच ऐसा प्यार पनपा की दोनों खुद की शादी के लिए तैयार हो गये। जिसके बाद दोनों ने गांव के मंदिर में जाकर सात फेरे ले लिए। जिस युवक को वह अपनी बेटी के लिए दामाद बनाना चाहती थी, उसने उसे अपना जीवनसाथी बना लिया। 


शादी के बाद महिला अपने पति के साथ ससुराल नहीं गई बल्कि अकेले अपने गांव लौट आई। तब किसी भी सवाल का जवाब देने से उसने इनकार कर दिया। लेकिन यह कहानी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे “दामाद से पति बनी कहानी” के नाम से देख रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। किसी ने इसे प्रेम की जीत बताया तो कुछ लोगों ने इसे सामाजिक मान्यताओं के खिलाफ बताया।