ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / IAS अफसर ने भरी तहसील में कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, जानिये हुआ क्या...

IAS अफसर ने भरी तहसील में कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, जानिये हुआ क्या था?

पहले दिन SDM रिंकू सिंह को तहसील में गंदगी को लेकर उठाए गए कदम पर वकीलों के गुस्से का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर SDM ने खुद धरनास्थल पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

29-Jul-2025 09:53 PM

By First Bihar

DESK: पदभार ग्रहण के दिन एक आईएएस अधिकारी को उठक-बैठक करनी पड़ गयी। वो पहले दिन ही विवादों से घिर गये। सोशल मीडिया पर एसडीएम साहब का उठक-बैठक करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल इस तरह की नौबत मुंशी के खुले में पेशाब करने को लेकर आई। 


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की ही जहां मंगलवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पुवायां तहसील में पदभार ग्रहण करने वाले नए उप जिलाधिकारी (SDM) रिंकू सिंह पहले ही दिन विवादों में घिर गए, जब तहसील परिसर में स्वच्छता के मुद्दे को लेकर वकीलों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई।


स्वच्छता अभियान बना विवाद की जड़

आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह ने ज्वाइनिंग के तुरंत बाद तहसील परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई को लेकर विशेष निर्देश जारी किए। उसी क्रम में उन्होंने तहसील परिसर में एक वकील के मुंशी को खुले में पेशाब करते हुए देखा। इससे नाराज होकर SDM ने मुंशी को वहीं पर कान पकड़कर उठक-बैठक करने की सजा दी और चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा न हो।


एसडीएम के इस कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश

यह घटना कुछ ही समय में तहसील परिसर में चल रहे वकीलों के धरना स्थल तक पहुंच गई। खबर फैलते ही वहां मौजूद वकीलों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। उनका मानना था कि एक अधिकारी द्वारा सार्वजनिक रूप से किसी व्यक्ति को इस तरह सजा देना अपमानजनक है। यह "प्रशासनिक तानाशाही" जैसा है और कानूनी बिरादरी के आत्मसम्मान पर चोट करता है। मुंशी भी इस बात से आहत होकर धरना स्थल पर पहुंच गया, जिससे मामला और गर्म हो गया।


एसडीएम ने खुद कान पकड़कर उठक-बैठक की

स्थिति बिगड़ती देख SDM रिंकू सिंह स्वयं वकीलों के धरना स्थल पर पहुंचे और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश की। जब वकीलों ने उनसे पूछा कि क्या प्रशासनिक अधिकारी भी उतने ही जिम्मेदार नहीं होते? क्या वह भी खुद को दंडित करेंगे? तो SDM ने यह कहते हुए कि "गलती चाहे किसी की हो। सजा समान होनी चाहिए," जिसके बाद एसडीएम ने कान पकड़कर धरनास्थल पर ही उठक-बैठक करना शुरू कर दिया।यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। तभी किसी ने आईएएस अफसर को उठक बैठक करते मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 


वायरल वीडियो पर एसडीएम ने दी सफाई

घटना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए SDM रिंकू सिंह ने कहा कि “मैंने खुले में लघुशंका कर रहे कुछ लोगों को देखा, जिन्हें तुरंत टोककर उठक-बैठक करवाई। बाद में जब वकीलों ने कहा कि शौचालय की गंदगी और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी हमारी है, और पूछा कि क्या मैं खुद को दंडित करूंगा। तो मैंने उनकी बात स्वीकार करते हुए खुद उठक-बैठक की। मैं मानता हूं कि हम सब बराबर हैं, कोई भी कानून से ऊपर नहीं।” इस घटना के बाद कुछ लोगों ने SDM की विनम्रता और नेतृत्व को सराहा, तो वहीं कुछ ने इसे "प्रशासनिक गरिमा का हनन" और "वकीलों के दबाव में किया गया आत्म-अपमान" करार दिया।