ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / india / सेक्स रैकेट का खुलासा, इंटरनेट पर दलाल करते थे डील, 5000 में कॉल...

सेक्स रैकेट का खुलासा, इंटरनेट पर दलाल करते थे डील, 5000 में कॉल गर्ल की फिक्स हुई रेट

17-Feb-2020 09:14 AM

DESK: पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. दलाल इंटरनेट के जरिये सेक्स रैकेट चला रहे थे. बेवसाइट बनाकर धंधेबाज देह व्यापार चला रहे थे. इंटरनेट के जरिये दलाल 'जिस्म की मंडी' सजा रहे थे. ऑन लाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले ये लोग वेबसाइट पर ग्राहकों के लिए मोबाइल नंबर देते थे और उस पर संपर्क करने के बाद देह का व्यापार किया जाता था.


मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस ने रैकेट के सरगना तक पहुंचने के लिए फिल्मी स्टाइल में जाल बुनकर छापा मारा. पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर फोन कर दलाल के साथ डील फिक्स की. सेक्स रैकेट चलाने वाले इस गिरोह ने फोन पर दो लड़कियों के लिए 5000 में सौदा तय किया. 


हाईटेक तरीके से सेक्स रेकेट चलाने वाले गैंग के सदस्यों ने ग्राहक बनी पुलिस से एक हजार रुपये एडवांस पेटीएम करने के लिए कहा. पुलिस ने 1000 रुपये पेटीएम करके अडवांस पेमेंट कर दिया. एडवांस रुपये मिलने के बाद जैसे ही दो लोग लड़कियों को लेकर बोरीवली में आए तो पुलिस ने दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में शामिल दोनों लड़कियों को छोड़ दिया वहीं दलालों के खिलाफ कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है.