मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Jan-2020 11:04 AM
KOLKATA: एक हाईप्रोफाइल सेक्स ब्लैकमेलिंग के रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. कोलकाता पुलिस ने दो बड़े बिजनेसमैन के बेटों को सेक्स ब्लैकमेलिंग रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों रईसजादे महिलाओं से संबंध बनाते थे, फिर उसकी रिकॉर्डिंग कर लेते थे.
सेक्स वीडियो बनाकर उस क्लिप के जरिये दोनों महिलाओं को ब्लैकमेल करते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे. पुलिस ने इस मामले में दोनों के नौकर को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये लोग कई सालों से सेक्स ब्लैकमेलिंग का ये धंधा चला रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के लैपटॉप से 182 महिलाओं की सेक्स क्लिप भी बरामद की है.
एक महिला ने आरोपियों पर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था. पुलिस ने तीन महीने तक इस मामले की जांच की फिर इसका खुलासा हुआ. पुलिस ने आदित्य अग्रवाल और अनीश लोहारुका नाम के दो रईसजादों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके नौकर कैलाश यादव को भी अरेस्ट किया है. आपको बता दें कि आरोपी आदित्य अग्रवाल के पिता मशहूर कपड़ों के ब्रैंड का मालिक है जबकि अनीश का परिवार रियल एस्टेट के बिजनेस में है.