BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
29-Mar-2025 08:17 PM
By First Bihar
chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। सुरक्षाबलों ने सुकमा-बीजापुर में 18 नक्सलियों को मार गिराया है। 25 लाख का इनामी बुधरा को भी मार गिराया है। बुधरा की तलाश काफी दिनों से पुलिस को थी। दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 18 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों में 11 महिलाएं शामिल हैं. केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलियों के खिलाफ इस कार्रवाई को लेकर सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा कि हथियार बदलाव नहीं ला सकता। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के जंगलों में सुबह 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया गया। जिसमें विशेष जोनल कमेटी सदस्य और दरभा डिवीजन का सचिव कुडामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। बुधरा 25 लाख का इनामी था।
2013 में हुए झीरम घाटी हमला सहित कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड बुधरा ही था। मुठभेड़ में 4 एरिया कमेटी सदस्य भी मारे गये। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की सराहना की। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में ही सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर और कांकेर में 30 नक्सलियों को मार गिराया था। छत्तीसगढ़ में 2025 में अभी तक 134 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है।