ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 12 नक्सलियों को किया ढेर

पुतकेल कैंप से जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे तभी जंगल में नक्सलियों से सामना हो गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मौके पर ही मार गिराया। वही IED की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गये।

NAXALI

16-Jan-2025 08:23 PM

By First Bihar

desk: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है जो सुरक्षाबलों की कामयाबी से जुड़ी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर जिले स्थित जंगल में यह कार्रवाई की गयी है।


नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में राज्य पुलिस के तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड, कोबरा की पांच बटालियन और सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के जवान शामिल थे। नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन अभी भी चलाई जा रही है। 


छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के जंगल में गुरुवार को पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। रुक-रुककर दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। बस्तर IG सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की।  


बताया जाता है कि 12 नक्सलियों मारे गये हैं वही करीब 1500 जवानों ने कई नक्सलियों को घेर रखा है। इस जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की खबर है। बीजापुर में ही IED ब्लास्ट में 2 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। गुरुवार की दोपहर बीजापुर के बासागुड़ा थाना इलाके में कोबरा बटालियन के 2 जवान IED की चपेट में आ गए हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।