बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
18-Jan-2025 11:57 AM
By First Bihar
Arvind Kejriwal Documentary: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'UNBREAKABALE' की स्क्रीनिंग शनिवार को रोक दी गई. तय योजना के मुताबिक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग दोपहर 12 बजे होनी थी. आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने AAP नेताओं के जेल जाने को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री चलाने पर रोक लगा दी है.
आप नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के कहने पर दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई है. आप सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री न रिलीज करने को लेकर दिल्ली के थिएटरों के मालिकों को धमकाया है. साथ ही स्क्रीनिंग न करने को कहा है.
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल पर केंद्रित इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग उस समय हो रहा था, जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है. सियासी दलों के नेता एक-दूसरे पर बढ़ चढ़कर आरोप लगा रहे हैं. आम आदमी पार्टी भी चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत से प्रचार में जुटी है. साल 2020 की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला आप और बीजेपी के बीच है.