ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / india / सावधान : देश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच ओमिक्रोन का आंकड़ा...

सावधान : देश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच ओमिक्रोन का आंकड़ा भी 2100 के पार

05-Jan-2022 11:26 AM

DESK : देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट मिक्रॉन ने अब रफ्तार पकड़ ली है. खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से बढ़ने लगे हैं. जहां देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 58 हजार 97 नए केस सामने आए हैं. वहीं 534 लोगों की मौत हो गई. बता दें देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2135 मामले सामने आ चुके हैं. 


आपको बता दें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर दो लाख 14 हजार 4 हो गई है. और इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 551 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार कुल 15 हजार 389 लोग ठीक हुए. जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 803 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.


वहीं देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 2135 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. साथ ही देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 24 हो गई है. बता दें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर केरल है. महाराष्ट्र में अबतक ओमिक्रोन से 653, दिल्ली में 464 और केरल में 185 लोग संक्रमित हो चुके हैं.