मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका
24-Jan-2024 05:10 PM
By First Bihar
DESK: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की एएसआई सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी। वाराणसी के जिला जज की कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। जिला कोर्ट ने कहा है कि रिपोर्ट की कॉपी हिंदू और मुस्लिम पक्ष को सौंपी जाएगी। एएसआई ने पिछले साल 18 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल किया था।
एएसआई की तरफ से कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करने के वक्त ही हिंदू पक्ष ने कोर्ट से रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की थी हालांकि मुस्लिम पक्ष की आपत्ति और एएसआई टीम के चार हफ्ते तक रुकने के आग्रह पर एएसआई रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया था। हिन्दू पक्ष के वकीलों का कहना है कि अदालत ने रिपोर्ट देने का मौखिक आदेश दे दिया है, लिखित आदेश भी जल्द आ जाएगा। जिसके बाद उनकी तरफ से रिपोर्ट की नकल के लिएप्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
संभावना जताई जा रही है कि प्रार्थना पत्र दाखिल होने के बाद कल तक रिपोर्ट हिंदू और मुस्लिम पक्षों को मिल जाएगी। दोनों पक्षों में रिपोर्ट को लेकर सहमति बनने की बात भी सामने आ रही है।हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन के मुताबिक, दोनों पक्षों को हार्ड कापी सौंपी जाएगी। बता दें कि हिन्दू पक्ष ने एएसआई रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग कोर्ट से की थी।