ब्रेकिंग न्यूज़

एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Home / india / संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, देश के आर्थिक हालात पर...

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, देश के आर्थिक हालात पर हो सकती है चर्चा

05-Dec-2023 07:20 AM

By First Bihar

DELHI: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 4 दिसंबर से हो गई है। मंगलवार को शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। इस सत्र में कई अहम विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। 4 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के पहले दिन ने विपक्ष से अपील की थी कि वे विधानसभा चुनाव की हार को भुलाकर संसद सत्र में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें।


मंगलवार को 11 बजे से संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत होगी। केंद्र सरकार के एजेंडे में शामिल भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्षरता अधिनियम, 2023 शामिल को जल्द ही सदन पेश किया जा सकता है। वहीं संसद ने ‘अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023’ को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक का मकसद अदालत परिसरों में दलालों की भूमिका को खत्म करना है। विधेयक पर विस्तृत चर्चा और विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जवाब के बाद ध्वनिमत से स्वीकृति दी।


आज सदन में राज्यसभा सांसद अयोध्या रामी रेड्डी, बीरेंद्र प्रसाद बैश्य, घनश्याम तिवारी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सुशील कुमार मोदी, आदित्य प्रसाद और शंभू शरण पटेल के जरिए संसद के उच्च सदन में 'देश में आर्थिक स्थिति' पर चर्चा शुरू करने की उम्मीद है। इसके साथ ही साथ आज के सत्र के दौरान कई अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।