अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
18-Nov-2019 11:38 AM
DELHI : संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। लोकसभा की कार्यवाही स्पीकर ओम बिरला के प्रारंभिक संबोधन के साथ हुई है। लोकसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राम जेठमलानी और गुरूदास दासगुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई है।
लंबे अरसे बाद विपक्ष की भूमिका में आए शिवसेना ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन अपने कड़े तेवर दिखाए हैं। शिवसेना ने महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया है। शिवसेना ने संसद की कार्यवाही शुरू होने के पहले प्रदर्शन भी किया है। शिवसेना ने अपने रुख से एनडीए को यह बता दिया है कि अब वह मजबूत विपक्ष की भूमिका में दिखेगा।
तृणमूल कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में नेशनल कांफ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्लाह के मुद्दे पर कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया गया। पहले दिन कांग्रेस ने हमलावर होने की वजह है यह मैसेज देने की कोशिश की है कि वह शीतकालीन सत्र में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरेगी।