पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब
04-Oct-2019 12:18 PM
MUMBAI: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है. विधानसभा चुनाव में अपने पसंद के उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय निरुपम ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है.
कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करने के ऐलान के बाद संजय निरुपम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में समझ की कमी है. पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं किया. संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 'राहुल गांधी से जुड़े लोगों को पार्टी में अलग-थलग किया जा रहा है. ऐसा ही चलता रहा तो वह लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे.' भड़के संजय निरुपम ने कहा कि 'कांग्रेस के पूरे मॉडल में ही खामियां हैं. ऐसा लगता है कि जैसे पार्टी को संघर्ष करने वाले लोगों की जरूरत नहीं है. तीन-चार सीटों को छोड़ दिया जाए तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बाकी सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी.'