पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
26-Nov-2020 03:54 PM
DESK : संविधान दिवस पर केवड़िया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश में विकास के लिए वन नेशन -वन इलेक्शन को जरुरी बताया है. पीएम मोदी ने कहा कि आज वन नेशन-वन इलेक्शन भारत की जरुरत है.
भारत में कुछ महीने में कहीं ना कहीं चुनाव हो रहे होते हैं, एसे में इस पर मंथन शुरू होना चाहिए और वन नेशन-वन इलेक्शन की जरुरत हैं. कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा कि अब हमें कागज का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए और डिजिटलकरण की ओर बढ़ना चाहिए. इस मौके पर पीएम नें 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हम वो जख्म कभी नहीं भूल सकते हैं.
संविधान दिवस के मौके पर पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा में न्यायपालिका की काफी बड़ी भूमिका है. 70 के दशक में इसे भंग करने की कोशिश की गई, लेकिन संविधान ने ही इसका जवाब दिया. इमरजेंसी के दौर के बाद सिस्टम मजबूत भी होता गया, उससे हमें काफी कुछ सीखने को मिला है.