बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
01-Nov-2025 02:23 PM
By First Bihar
DESK: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। प्यार कब और किससे हो जाए यह कहना मुश्किल होता है। होने वाले समधी पर एक महिला का दिल आ गया और वो प्यार कर बैठी। समधी भी होने वाली समधन को दिलों जान से चाहने लगा। एक दिन अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर महिला घर से फरार हो गयी। जिसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। पत्नी की इस करतूत से पति और घरवाले हैरान हैं।
घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला स्थित बड़नगर की है, जहां होने वाले 50 वर्षीय समधी के साथ 45 साल की महिला अपने पति और दो बच्चों को घर पर छोड़कर फरार हो गई। परिजनों ने महिला की काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो थाने में इस बात की शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला और उसके होने वाले समधी को ढूंढ निकाला और दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंटवासा की रहने वाली महिला पिछले 8 दिनों से लापता थी। पति व अन्य परिजन उसकी काफी तलाश में लगे थे लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने थाने में इस बात की शिकायत की। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की और उसे ढूंढ निकाला। जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तब जो कुछ पता चला उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
घर से भागी महिला ने बताया कि वो अपनी मर्जी से दो बच्चों और पति को छोड़कर होने वाले प्रेमी जो रिश्ते में समधी लगेंगे उसके साथ फरार हो गयी। महिला के बेटे की सगाई उसके प्रेमी की बेटी से होने वाली थी, लेकिन दोनों बेटे-बेटी की सगाई से पहले ही घर से फरार हो गये। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तब बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं. महिला को सुरक्षित उसके पति को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।