ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
03-Oct-2019 10:44 AM
JODHPUR: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दबंग खान को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है.
दरअसल आरोपी को पुलिस ने गाड़ी चोरी के केस में पकड़ा जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि इसी आरोपी ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी की पहचान जैकी बिश्नोई के तौर पर हुई है.
आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सलमान खान को धमकी दी थी. धमकी देते हुए जैकी ने लिखा था कि ‘उसे उसके गुनाहों के लिए कोर्ट क्या सजा देगा, मैं उसकी जान ले लूंगा, उसको सजा मैं दूंगा.’ आरोपी ने काला हिरण शिकार कांड को लेकर सलमान को सजा देने की धमकी दी थी. हालांकि पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पब्लिसिटी के लिए यह पोस्ट डाला था.