ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

ब्रेन हेमरेज के बाद सलीम खान अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, डॉक्टरों ने दी यह जानकारी

दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

महाराष्ट्र न्यूज

18-Feb-2026 07:07 PM

By First Bihar

DESK: ब्रेन हेमरेज के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया। हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पार्कर ने इस संबंध में मीडिया को बताया कि सलीम खान कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।


उन्होंने बताया कि ब्रेन हेमरेज के बाद एक छोटी सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई है। सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को साफ तौर से देखा जा सकता है। जिसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहते हैं।


 उन्होंने बताया कि अभी सलीम खान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता। उन्हें कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। अभी उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। डॉक्टर जलील पार्कर ने आगे कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है। 


बता दें कि मंगलवार की सुबह साढ़े 8 बजे ब्रेन हेमरेज के बाद सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की सूचना मिलते ही सलमान खान शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे थे।  संजय दत्त, जावेद अख्तर, अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ अस्पताल पहुंचे थे। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उनका इलाज कर रही है।


बता दें कि 90 वर्षीय सलीम खान हिन्दी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में से एक हैं। उन्होंने 1960 में फिल्म बारात से अपनी करियर की शुरुआत की लेकिन फिल्मों में उन्हें छोटे किरदार ही मिले। दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद सलीम खान को लगा कि एक्टिंग नहीं बल्कि स्क्रिप्ट राइटिंग में असली ताकत है। फिर क्या था वो अच्छे स्क्रिप्ट राइटर बन गये। सलीम-जावेद की हिट राइटर जोड़ी ने कुल 24 फिल्मों की स्कीप्ट लिखी थीं, जिनमें 20 फिल्में सुपरहिट हो गयी। 


जिसमें जंजीर, शोले, मिस्टर इंडिया, यादों की बारात सहित कई फिल्में उनकी सुपरहिट हुई। जावेद अख्तर से अलग होने के बाद सलीम खान ने 1991 में सलमान खान की फिल्म पत्थर के फूल, 1990 में रिलिज जुर्म, 1986 में नाम फिल्म और 1986 में रिलिज अंगारे फिल्म की स्कीप्ट लिखी थी।  सलीम खान ने दो शादियां की थी। सलमा खान से चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। फिर एक्ट्रेस हेलन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया।