ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Jan-2020 10:57 AM
DESK : साली के चक्कर में पड़ना जीजा को भारी पड़ गया. मामला खुलते ही ससुराल वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर जीजा जी की जमकर धुनाई कर दी और पूरे गांव में नंगा कर घुमाया. किसी ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद उसके ससुराल के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर के उदयगढ़ के ऊती गांव का है. बताया जाता है कि युवक मजदूरी करता था. कुछ माह पहले वह अपनी पत्नी और साली के साथ मजदूरी करने गुजरात गया था. इसी दौरान साली के साथ उसकी नजदीकी बढ़ गई और दोनों साथ रहने लगे. गुजरात से वापस आने के बाद दोनों के बीच संबंध की जानकारी उसके ससुराल वालों को हुई.

जिसके बाद ससुराल वाले भड़क गए और ग्रामीणों की मदद से युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद पूरे गांव में नंगा धुमाया. किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के 10 ससुरालवालों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, सभी दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी.