सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
18-Jan-2020 07:24 AM
SHIRDI: साईं बाबा के जन्म स्थान को लेकर जारी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. विवाद के बीच साईं बाबा के भक्तों के लिए बुरी खबर है. जो लोग शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन करने का प्लान बना चुके हैं, उनके लिए परेशानी भरी ख़बर है. साईं बाबा का शहर शिरडी अनिश्चितकाल के लिए बंद हो सकता है. लोगों ने 19 जनवरी से शिरडी में बेमियादी बंद का ऐलान किया है.
शिरडी में साईं बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को बाबा के दर्शन करने को तो मिलेंगे लेकिन शिरडी शहर में न पानी मिलेगा, न खाना मिलेगा और ना ही रहने की सुविधा होगी. ये सारा विवाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक बयान के बाद हुआ है. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा था कि, 'परभणी जिले के पास पाथरी गांव में साईं बाबा के जन्म स्थान पर 100 करोड़ के विकास का काम करवाएंगे. पाथरी गांव में इस प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा.' सीएम के इसी ऐलान के बाद शिरडी के लोग गुस्से में हैं.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पाथरी का उल्लेख साईं की जन्मस्थली के रूप में किया. उन्होंने पाथरी के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट दिए जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद शिरडी के लोगों में खासी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि पाथरी का विकास कराने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उसकी पहचान साईं जन्मस्थान के रूप में नहीं हो सकती है.