ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा के सपोर्ट में आए गिरिराज सिंह,...

गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा के सपोर्ट में आए गिरिराज सिंह, आतंकवादी वाले बयान पर राहुल गांधी से की माफी की मांग

29-Nov-2019 12:45 PM

DELHI: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सपोर्ट में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह आ गये हैं. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बचाव में उतरे गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की है. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बताने वाले राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह ने अटैक किया है.


गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'राहुल गांधी के पास कोई अधिकार नहीं है कि बिना आधार के किसी भी माननीय सदस्य को आतंकवादी कहें. उन्हें देश और सदन से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.'


आपको बता दें कि बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बताने वाले अपने बयान पर माफी मांग ली है. लोकसभा में साध्वी ने कहा कि 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं. मैं महात्मा गांधी का श्रद्धा सुमन से सम्मान करती हूं.' वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि एक सदस्य ने मुझे आतंकी कहा है. कोर्ट में मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है. इसके बावजूद मुझे आतंकी कहना गैरकानूनी है. यह एक महिला, एक संन्यासी और एक सांसद का अपमान है.'