ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / india / गाड़ी का टायर फटने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, कई घायल

गाड़ी का टायर फटने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, कई घायल

09-Jan-2024 08:41 AM

By First Bihar

DESK: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेज की है। यहां इंटरसेप्टर वाहन का टायर फटने सेपार्क प्रशासन के दो अधिकारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि चीला रेंज में हुए वाहन दुर्घटना में 10 लोग इंटरसेप्टर वाहन सवार थे. मृतकों की पहचान चीला रेंज के रैंजर शैलेश घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी, चीला कॉलोनी निवासी सैफ अली खान और कुलराज सिंह के रूप में हुई है। वहीं हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं जबकि एक शख्स लापता बताया जा रहा है।


जनकारी के मुताबिक, राजा जी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज से एक इंटरसेप्टर वाहन में बैठकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसकी टेस्टिंग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शक्ति नहर पर टायर फटने से गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद गाड़ी पर सवार कुछ लोग खाई में जा गिरे।


हादसे में चार लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता शख्स की तलाश में SDRF सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।