ब्रेकिंग न्यूज़

राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Home / india / मिड डे मील के लिए बनी सब्जी के गर्म भगोने में गिरी 3...

मिड डे मील के लिए बनी सब्जी के गर्म भगोने में गिरी 3 साल की बच्ची, झुलसकर हुई मौत

04-Feb-2020 10:32 AM

MIRJAPUR: मिड डे मील के लिए बनी सब्जी के खौलते भगोने में गिरकर 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है. घटना यूपी के मिर्जापुर के रामपुर अतरी गांव की है. बताया जा रहा है कि यहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील के लिए सब्जी बनाई गई थी. सब्जी के गर्म भगोने में गिरने से तीन साल की मासूम बच्ची की झुलसकर मौत हो गई है.


ख़बरों के मुताबिक सोमवार की दोपहर जब प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए मिड-डे-मील परोसने की तैयारी चल रही थी तभी तीन साल की आंचल नाम की बच्ची भगोने में गिरकर बुरी तरह से झुलस गई. बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ रसोइया मोबाइल में बिजी थी. सब्जी के भगोने में गिरने के बाद बच्ची 80 फीसदी से ज्यादा जल गई. बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.


वहीं इस घटना के बाद रसोइया स्कूल छोड़कर भाग गई. पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए डीएम सुशील कुमार पटेल ने स्कूल के हेड मास्टर को निलंबित कर दिया है साथ ही रसोइया के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश भी दिया है. वहीं इस हादसे के लिए मृतक के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.