DESK: यूक्रेन पर हमले के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पा रहा रूस बेहद खतरनाक कदम उठा सकता है. रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को सरेंडर कराने के लिए अपने सबसे घातक हथियार का उपयोग कर सकते हैं. यूरीपीय मीडिया से आ रही खबर के मुताबिक पुतिन दुनिया का सबसे खतरनाक बम माने जाने वाले ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर रूस ने इस बम का इस्तेमाल किया तो यूक्रेन में ऐसी तबाही फैल सकती है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है.


क्या है फादर ऑफ ऑल बॉम्ब

आपके जेहन में सवाल उठ रहा होगा कि ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब’ क्या है. आखिरकार क्यों इसे देश का सबसे खतरनाक बम माना जाता है. हालांकि अमेरिका और चीन के पास भी ऐसे बम हैं, लेकिन रूसी बम सबसे खतरनाक औऱ घातक माना जाता है. रूस का ये बम परमाणु हथियार नहीं है लेकिन गैर परमाणु हथियारों में सबसे खतरनाक माना जाता है. इस बम को जहां गिराया जाता है उसके आसपास लगभग 500 मीटर के दायरे में हर चीज ध्वस्त हो जाता है. इमारतें मलबे में तब्दील हो जाती हैं तो इंसान का शरीर जल कर राख हो जाता है. ये इतना शक्तिशाली बम है कि बंकर में छिपे लोग भी इससे बच नहीं पायेंगे.


विस्तार से समझिये क्या है ये बम


हालांकि अमेरिकी औऱ चीन ने भी इस तरह के खतरनाक बम बना रखे हैं लेकिन रूसी बम वाकई सबका फादर है. देखिये अमेरिकी औऱ चाइनीज बम कैसा है.