Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा
27-Jan-2021 07:49 AM
DESK : खाटूश्याम जी का दर्शन करके वापस घर लौट रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है.
हादसा मध्य प्रदेश के टोंक जिले की है, जहां मंगलवार रात हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. हादसे के शिकार हुए लोग शेखावाटी के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम जी के दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के आठ लो जीप पर सवार होकर खाटूश्याम जी का दर्शन करने गए थे. तभी रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-12 पर टोंक जिला मुख्यालय से करीब 1 किलोमीटर दूर एक पुलिया पर श्रद्धालुओं की इस जीप को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे जीप पुलिया की दीवार और ट्रेलर के बीच में फंस गई.
इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में चार पुरुष, दो महिलायें और दो बच्चे शामिल हैं. हादसे के बाद ट्रेलर का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये. जीप का चालक बच गया, लेकिन वह भी फरार बताया जा रहा है.
पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू कर मृतकों और घायलों को जीप से बाहर निकाला तथा उनको टोंक के साअदत अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल चार श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बार जयपुर रेफर कर दिया गया हैं. घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.