ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / india / कोरोना हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, 22 साल के युवक के बदले 65 साल...

कोरोना हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, 22 साल के युवक के बदले 65 साल के बुजुर्ग का दिया शव

11-Aug-2020 11:13 AM

DESK: डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. इलाज के दौरान हॉस्पिटल में एक 22 साल के युवक की मौत हो गई, लेकिन डॉक्टरों ने परिजनों को 65 साल के एक बुजुर्ग का शव सौंप दिया. इस लापरवाही के बाद एक डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. यह मामला मध्य प्रदेश के रीवा का है. 

परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

हॉस्पिटल के लापरवाही के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और दूसरे का शव लेने से इनकार कर दिया. मृतक युवक के पिता ने आरोप लगाया कि इस तरह की लापरवाही हो रही है इससे लगा रहा है कि मेरे बेटे का शव किसी और को सौंप दिया हो या हॉस्पिटल प्रबंधन लावारिश मान दफना दिया होगा. 

कोविड सेंटर से नहीं मिली सूचना

पिता ने कहा कि तबीयत खराब होने के बाद बेटे को 3 अगस्त को आईसीयू में भर्ती कराया गया था. बाद में उससे डॉक्टरों ने कोविंड सेंटर में रेफर कर दिया. इसके बाद डॉक्टरों ने कोई जानकारी नहीं दी. जब डॉक्टरों से जानकारी मांगी गई तो कहा कि मॉर्चरी में शव की देख लिजिए. युवक का नाम का शव पर टैग लगा था, जब देखा तो शव एक बुजुर्ग का था. इससे नारज परिजनों से शव लेने से इनकार कर दिया है. अधिकारियों से इसकी शिकायत की. पिता ने कहा कि हॉस्पिटल प्रबंधन शव को दफना कर खामोश हो गया है.