मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
22-Oct-2025 02:56 PM
By First Bihar
Rishabh Tandon Death: बेहद दुखद खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री से आ रही है, फेमस सिंगर एवं एक्टर ऋषभ टंडन का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान हैं। ये आशिकी, चांद तू, इश्क फकीराना जैसे गानों को ऋषभ ने गाया था। वो अपनी पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा के साथ मुंबई में रहते थे लेकिन परिवारवालों से मिलने के लिए दिल्ली आए हुए थे, जहां हार्ट अटैक से ऋषभ की जान चली गयी।
इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारवालों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। परिवार के लोग और फैंस इस घटना से काफी सदमें में हैं। उनके फैंस को तो इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा था लेकिन जब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वायरल होने लगा तब लोग श्रद्धांजलि देने लगे। ऋषभ म्यूजिक के प्रति समर्पित कलाकार थे और मिलनसार इंसान थे। जानवरों के प्रति उनका गहरा लगाव था।
वे एक सिंगर और संगीतकार भी थे। आज भी कई गाने काफी लोकप्रिय है। संगीत और अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने खास मुकाम बनाया। ऋषभ का स्टेज नाम 'फकीर' था। पत्नी ओलेस्या से उज्बेकिस्तान में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद ओलेस्या ऋषभ के डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर बनीं। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दिल हो गयी।
जिसके बाद दोनों ने शादी कर दी। हाल ही में उनकी पत्नी ने करवा चौथ का आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अचानक ऋषण के इस तरह जाने के गम में उनके फैंस डूबे हुए हैं। भगवान से उनकी आत्मा की शांति की मांग कर रहे है और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।