गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
23-Mar-2020 08:24 PM
MUMBAI: देश में कोरोना वायरस को लेकर बढ़ते जा रहे खतरे को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज बड़ा एलान किया है. कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आज कोरोना पीडितों को मदद के साथ साथ इससे निपटने के लिए कई घोषणायें की हैं.
मरीजों को ले जाने वाहनों को मुफ्त पेट्रोल-डीजल
रिलांस इंडस्ट्रीज की ओर से आज की गयी घोषणा में कोरोना वायरस से पीडित मरीजों को ले जाने के लिए गाड़ियों को मुफ्त पेट्रोल-डीजल देने का एलान किया गया है. वहीं रिलायंस फाउंडेशन उन लोगों को मुफ्त में खाना खिलायेगी जिनकी आजीविका लॉक डाउन या कर्फ्यू कारण खत्म हो गयी है.
कोरोना से बचावे के लिए बड़े एलान
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क बनाने का काम तेज करने का फैसला लिया है. कंपनी अब प्रतिदिन एक लाख मास्क बनायेगी, जिससे कि लोग कोरोना की चपेट में आने से बच सकें. वहीं कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से संचालित किये जाने वाले अस्पतालों में भी इलाज की व्यवस्था करने का एलान किया है. कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि उसकी CSR इकाई की ओर से चलाये जा रहे अस्पताल ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 100 बेड की व्यवस्था की है.
घर से काम करेंगे रिलायंस के कर्मचारी
देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है. रिलायंस इंजस्ट्रीज ने अस्पताल, खुदरा दुकानों तथा दूरसंचार जैसे जरूरी सेवाओं में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को कम से कम संख्या में ऑफिस आने को कहा है.
रिलायंस के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी अपने कर्मचारियों और व्यापार पर नए कोरोनावायरस (कोविड -19) के प्रकोप के प्रभाव को जानने-समझने के लिए हर तीसरे दिन एक बैठक करेंगे. वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश भर में फैले अपने कारोबार और कर्मचारियों की खोज खबर लेंगे.
अपने कर्मचारियों का वेतन नहीं काटेगी रिलायंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोरोना वायरस के कारण काम करने से वंचित रह रहे अपने स्थायी कर्मचारियों के साथ अस्थायी और दिहाड़ी कर्मचारियों का वेतन नहीं काटने का फैसला लिया है. कर्मचारियों को इस पूरे अवधि का वेतन मिलेगा.