‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
23-May-2025 09:26 PM
By FIRST BIHAR
Corona Advisory: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी पॉजिटिव सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजने को कहा गया है।
इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अब तक दिल्ली में कोरोना के 23 नए केस सामने आए हैं, जो निजी लैब्स से रिपोर्ट हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह जांच रही है कि ये मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से आए हैं, यह एक अलग मुद्दा है।
तैयारी के संबंध में उन्होंने बताया, हमने सभी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट्स और डॉक्टर्स की टीमों से बातचीत कर ली है। दिल्ली सरकार हर स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार और सतर्क है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह वैरिएंट अब तक केवल एक सामान्य फ्लू जैसा ही प्रतीत हो रहा है। बाकी की रिपोर्ट आने के बाद हम स्थिति स्पष्ट करेंगे। अभी के 23 मरीज सभी स्थिर हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि सभी अस्पताल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए आठ वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रतिदिन निरीक्षण करते हैं और रिपोर्ट देते हैं।