ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / india / RBI का बड़ा एक्शन: इस दिन के बाद बैंकिंग सर्विस नहीं दे पाएगा...

RBI का बड़ा एक्शन: इस दिन के बाद बैंकिंग सर्विस नहीं दे पाएगा Paytm, जानिए.. वजह

31-Jan-2024 10:15 PM

By First Bihar

DESK: पेटीएम को भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जोरदार तगड़ा झटका लगा है। आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी Paytm की पेटीएम पेमेंट बैंक पर नया कस्टमर जोड़ने पर रोक लगा दी है। यानी अब इसके साथ कोई नया ग्राहक नहीं जुड़ सकेगा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और FASTag में डिपॉजिट/टॉप-अप स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


इसके साथ ही आरबीआई ने स्पष्ट किया गया है कि सेविंग्स बैंक अकाउंट, करंट अकाउंट और फास्टैग समेत अन्य में पहले से जमा रकम को निकालने या फिर इसका इस्तेमाल बिना रोक-टोक के किया जा सकेगा। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ ये एक्शन बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट-1949 के सेक्शन 35A के तहत लिया है। रिजर्व बैंक की तरफ से कहा गया है कि एक ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटर्स की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया है।


आरबीआई ने नए ग्राहक जोड़ने पर बैन के साथ ही आगामी 29 फरवरी 2024 के बाद से मौजूदा ग्राहकों के अकाउंट्स में भी लेन-देन पर रोक लगा दिया है। आरबीआई के इस फैसले का असर पेटीएम के शेयरों पर दिखाई दे सकता है। इससे पहले भी बीते दिनों कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। आरबीआई के इस आदेश का बुरा असर एक बार फिर से कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे सकता है।