ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / RBI ने इस बैंक से पैसे निकालने पर लगाया बैन, जान लीजिए यह...

RBI ने इस बैंक से पैसे निकालने पर लगाया बैन, जान लीजिए यह अहम खबर; कहीं आपका भी तो नहीं है खाता

RBI in Action: RBI ने मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में बचत, चालू या किसी अन्य जमा खाते से पैसे निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस खबर के बाद अंधेरी ब्रांच के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

14-Feb-2025 12:33 PM

By First Bihar

RBI in Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब कोई भी कस्‍टमर्स इस बैंक से पैस विड्रॉल नहीं कर सकता। यह बैंक न्यू इंडिया कोऑपरेटिव है, जिससे पैसे निकालने पर भी पाबंदी लग चुकी है। इस खबर के बाद अंधेरी ब्रांच के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। बैंक के बाहर खाताधारकों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है।


रिपोर्ट के मुताबिक जमाकर्ताओं को जमा बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम करने का अधिकार है। जमाकर्ताओं से अपने क्लेम बैंक में जमा करने के लिए कहा गया है। मार्च 2024 के अंत तक, इस सहकारी बैंक में 2436 करोड़ रुपये की जमा राशि थी। यह कार्रवाई बैंक की लिक्विडिटी पोजीशन को लेकर चिंताओं के बाद की गई है, जिसके कारण RBI ने बचत, चालू या किसी अन्य जमा खाते से पैसे निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियामक ने जोर देकर कहा है कि ये उपाय जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए लागू किए गए हैं।


वहीं, RBI बैंक की स्थिति पर नजर रखेगा और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन निर्देशों में संशोधन करेगा। ये प्रतिबंध 13 फरवरी, 2025 से शुरू होकर छह महीने की अवधि के लिए लागू रहेंगे। एक दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नौ महीने से अधिक समय से लगाए गए बैन को हटा दिया है।


बैन हटने से बैंक अपने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ सकता है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की मंजूरी भी। बैंक पर बैन अप्रैल 2024 से प्रभावी थे। इसके तहत आरबीआई ने बैंक को नए ग्राहकों को डिजिटल रूप से ऑनबोर्ड करने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया था। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक पर मार्च, 2022 तक लगभग 15 महीने के प्रतिबंध लगा था।