Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
05-Feb-2020 11:12 AM
DELHI: राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. मोदी सरकार ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन कर दिया है. संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के गठन का प्रस्ताव रखा. पीएम मोदी ने बताया कि ये ट्रस्ट भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण पर फैसला लेगा और इसमें 12 सदस्य होंगे.
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 67.03 एकड़ जमीन ट्रस्ट को दी जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्री राम की स्थली पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट पूर्ण रूप से ऑथराइज्ड होगा. पीएम ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने के लिए यूपी सरकार से अनुरोध किया गया है. उन्होंने इस पर काम तेज कर दिया है.
राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक योजना तैयार की है. पीएम मोदी ने बताया कि ट्रस्ट का नाम 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' होगा.