पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
21-Jan-2024 07:57 AM
By First Bihar
DESK: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज शाम तक मंदिर को पूरी तरह से सजा दिया जाएगा। मंदिर को सजाने के लिए देश और विदेशों से भी फूल मंगाए गए हैं।जिसमें ऐसे विशेष तरह के फूल भी शामिल हैं जो राम मंदिर की भव्यता को और भी बढ़ा देंगे। राम मंदिर के भीतर हो रही सजावट की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
मंदिर की सजावट के लिए 50 हजार किलो से अधिक फूल अयोध्या मंगाया गया है। मंदिर के खंभों को फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर के अंदर सजावट की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से खंभों को फूलों से सजाया गया है। ये खास तरह के फूल हैं जो जल्दी मुर्झाते नहीं हैं। सजावट में गेंदे का फूल भी इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इसके साथ-साथ लाल पीला, हरा और नीले रंग के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मंदिर के भीतर की डिजाइन के मुताबिक ही फूलों को लगाया जा रहा है ताकि मंदिर की भव्यता नजर आए। फूलों के साथ साथ हर खंभों पर खास लाइटिंग भी की जा रही है। अलग-अलग पिलरों को अलग-अलग तरह की लाइट से सजाया जा रहा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में मंदिर के साथ साथ पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।






