बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
04-Feb-2020 11:27 AM
PATNA : निर्भया को न्याय मिलने में हो रही देरी का मामला आज राज्यसभा में जमकर गूंजा। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने में देरी के मामले पर राज्यसभा में चर्चा का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए दोषियों को सजा मिलने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।
वेंकैया नायडू ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कानूनी पेंच के कारण निर्भया के दोषियों को अब तक सजा नहीं मिल पाई है। हालांकि आम आदमी पार्टी के सांसद की तरफ से इस मामले को राज्यसभा में उठाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसके लिए दिल्ली सरकार पर ठीकरा फोड़ा।
प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने में जेल प्रशासन की तरफ से जो मंजूरी दी जानी थी उसमें जानबूझकर दिल्ली सरकार की तरफ से देरी की गई। जावड़ेकर ने कहा कि इस मामले को लटका कर रखा गया, हालांकि सभापति वेंकैया नायडू ने इस मामले पर कोई भी राजनीति नहीं करने की सलाह देते हुए इस पर गंभीरता से विचार करने की बात कही है।