ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / राज्यसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, PM मोदी ने सांसदों का जताया...

राज्यसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, PM मोदी ने सांसदों का जताया आभार

21-Sep-2023 11:48 AM

By First Bihar

DESK: लोकसभा से पारित होने के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल को पेश किया। बिल पेश करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें संसद में आरक्षित करना बहुत बड़ा कदम है। महिलाओं को कौन सी सीट दी जाएगी, इसका फैसला आयोग करेगा।


दरअसल, संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में सबसे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट करने के लिए सभी सांसदों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं आज आपके माध्यम से इस बहुत महत्वपूर्ण निर्णय में विश्वास पैदा करने के लिए धन्यवाद करता हूं। इस पवित्र काम को करने के लिए सभी ने सार्थक योगदान दिया। सदन के नेता के तौर पर सच्चे दिल से आदरपूर्वक अभिनंदन करने के लिए खड़ा हुआ हूं।'


बता दें कि महिला आरक्षण बिल पर आज राज्यसभा में चर्चा होनी है। लोकसभा में यह बिल एक दिन पहले ही पास हो चुका है। पूरी उम्मीद है कि आज राज्यसभा में भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो जाएगा। बीजेपी ने इस बिल पर चर्चा के लिए 14 महिला सांसदों की एक टीम बनाई है। लोकसभा में विधेयक पक्ष में 454 वोट पड़े थे, जबकि इसके विरोध में असदुद्दीन ओवैसी 2 सांसदों ने वोट किया था।