हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
05-Dec-2019 08:47 AM
DELHI: INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिहाड़ जेल से बाहर आ गये हैं. जेल से बाहर निकलने के बाद पी. चिदंबरम आज से राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. पी. चिदंबरम पिछले 106 दिनों से तिहाड़ जेल में में बंद थे.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सजा काट रहे चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने दो लाख रुपये के निजी मुचलके और बिना इजाजत विदेश न जाने की शर्त पर जमानत दी है. इससे पहले न्यायमूर्ति आर. भानुमती की अध्यक्षता वाली पीठ ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले के बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उन्हें गवाहों को डराने का प्रयास नहीं करने की भी हिदायत दी गई है.
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है. चिदंबरम का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाएगा और उन्हें बिना इजाजत के देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही चिदंबरम को इस मामले पर कोई इंटरव्यू भी देने पर रोक लगाई गई है. साथ ही उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहना होगा.